53 साल बाद शख्स की नाक से निकला सिक्का, डॉक्टर भी रह गए हैरान

By: Pinki Thu, 10 Dec 2020 10:19:16

53 साल बाद शख्स की नाक से निकला सिक्का, डॉक्टर भी रह गए हैरान

रूस में 59 साल के एक व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अपनी परेशानी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा व्यक्ति का कहना था कि वो अपनी दाईं नासिका से सांस नहीं ले पा रहा था। डॉक्टरों ने जब व्यक्ति के नाक की जांच की तो वो भी चौक गए। इस व्यक्ति के नाक में एक सिक्का फंसा हुआ था जिसकी वजह से उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

डॉक्टरों के पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि जब वो छह साल का था तो उसने गलती से अपनी नाक में सिक्का फंसा लिया था। डांट पड़ने की डर से उसने ये बात अपनी मां को नहीं बताई। इसके बाद वो खुद भी भूल गया कि उसकी नाक में सिक्का फंसा था। इसके बाद ये व्यक्ति 50 साल तक इसी तरह बिना किसी दिक्कत के सांस लेता रहा। आधी सदी से भी ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद व्यक्ति को जब सांस लेने में तकलीफ हुई तो वो डॉक्टर के पास आया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी नाक की जांच की तो पाया कि कुछ सिक्केनुमा चीज फंसी दिखाई दी।

coin,coin removed from nose,weird news ,सिक्का,नाक में सिक्का

इतने सालों से नाक में सिक्का फंसे रहने की वजह से इसके चारों तरफ पत्थर जैसी संरचना हो गई थी। इसकी वजह से ये व्यक्ति सांस नहीं ले पा रहा था। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी से ऑपरेशन के जरिए इस सिक्के को नाक से बाहर निकाला।

coin,coin removed from nose,weird news ,सिक्का,नाक में सिक्का

ये सिक्का जब व्यक्ति की नाक में फंसा था तब इसकी कीमत एक पैसे के आसपास थी। व्यक्ति की नाक से ये सिक्का 53 साल बाद निकाला गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का कहना है कि ऑपेरशन सफल रहा और व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ये व्यक्ति अब आराम से सांस ले सकता है।

(Photos: Moscow Department of Health)

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com